Uncategorized

Freedom Fighter : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख क्रांतिकारी की भूमिका निभाने वाले सुखदेव थापर

Freedom Fighter : सुखदेव थापर ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख क्रांतिकारी के रूप में भूमिका निभाई थी। वह भगत सिंह और राजगुरु के साथ ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से जुड़े थे। सुखदेव थापर ने अपने जीवन को देश की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया।

सुखदेव थापर का जन्म

पंजाब के लुधियाना शहर में 15 मई 1907 को और एक देशभक्त पंजाबी परिवार में इनका जन्म हुआ था। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के साथ सुखदेव का नाम भारत के इतिहास में लिखा गया है। सुखदेव के जन्म के समय ही उनके पिता का देहांत हो गया था। सुखदेव की परवरिश उनके चाचा लाला अचिन्तराम ने की।

उनके बलिदान ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बचपन से ही देशभक्ति के संस्कार ग्रहण किए थे। सुखदेव थापर ने कॉलेज के दिनों में ही स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेना शुरू किया। वहीं उनका संपर्क भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों के हुआ। वे क्रांतिकारी संगठन ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन’ के एक महत्वपूर्ण सदस्य भी थे। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष कर भारत को आज़ादी दिलाना था।

लाला लाजपत राय का बदला

1928 में लाला लाजपत राय की पुलिस लाठीचार्ज में मृत्यु हो गई। जिसके बाद सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु ने ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या की योजना बनाई। इस घटना को लाहौर षड्यंत्र के नाम से जाना जाता है। 17 दिसंबर 1928 को भगत सिंह और राजगुरु ने सॉन्डर्स पर गोलियां चलाईं। सुखदेव ने इस पूरे ऑपरेशन की योजना बनाई और उनका मार्गदर्शन किया था।

सॉन्डर्स की हत्या के बाद ब्रिटिश पुलिस ने क्रांतिकारियों की तलाश तेज की। जिसमें सुखदेव समेत कई प्रमुख क्रांतिकारी पकड़े गए। सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। इन तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी दी गई। क्रांतिकारियों की यह शहादत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में याद किया जाता है।

यह भी पढ़ें : http://Cashew : खाली पेट काजू खाने से क्या होता है, क्या काजू स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button