
Chief Justice Passed Away : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विजेंद्र जैन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
संधवां ने कहा कि न्यायपालिका के प्रति उनका अटूट समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा और हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
स्पीकर संधवां ने उनके निधन के समाचार पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें – गैंगस्टरों पर वार के 42वें दिन पंजाब पुलिस ने 471 स्थानों पर की छापेमारी, 148 गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









