बिज़नेस

कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई पर आया बड़ा अपडेट, चेक करें आज का रेट

Commercial LPG News : होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, पीजी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत भरी खबर है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पर लागू सभी अस्थायी प्रतिबंध हटा दिए हैं. इसके साथ ही सिलेंडरों की सप्लाई को फिर से सामान्य स्तर पर बहाल कर दिया गया है.

मंत्रालय के इस फैसले के बाद अब कमर्शियल उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की उपलब्धता पहले की तरह मिलेगी. पिछले कुछ समय से लागू प्रतिबंधों के कारण कई कारोबारियों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे थे, जिससे उनके संचालन पर असर पड़ रहा था.

होर्मुज खुलने से सामान्य हुई गैस की सप्लाई

सरकार के अनुसार, पश्चिम एशिया में हालात पहले की तुलना में सामान्य हुए हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के जरिए समुद्री व्यापार सुचारु होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से एलपीजी आयात की स्थिति में सुधार हुआ है. इसी वजह से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया गया.

कालाबाजारी रोकने की कवायद

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के दौरान सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की थी. इसके तहत कमर्शियल उपभोक्ता एक सिलेंडर बुक कराने के बाद अगले 15 दिनों तक दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर सकते थे. यह व्यवस्था मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, पीजी, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक संस्थानों पर लागू थी.

शहरवार LPG की कीमतें 

अब आसान होगी बुकिंग

अब सरकार ने इस 15 दिन के लॉक-इन नियम को समाप्त कर दिया है, जिससे जरूरत के अनुसार दोबारा सिलेंडर बुक कराया जा सकेगा.

प्रतिबंध हटने के बावजूद फिलहाल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,113.50 रुपये बनी हुई है. हालांकि, आगे अंतरराष्ट्रीय बाजार और कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर एलपीजी दरों में बदलाव संभव है.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button