
Aaj Ka Rashifal 19 October 2022:
मेष राशि:
कारोबार में किसी मित्र का सहयोग रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार भी होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

वृषभ राशि:
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। मित्रों का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि:
परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु फिर भी संयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि:
शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

सिंह राशि:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

कन्या राशि:
नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी,परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

तुला राशि:
कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। धन में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा।

धनु राशि:
किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि:
कारोबार के संबंध में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि:
कारोबार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि:
धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में सतर्कता बरतें।

मीन राशि:
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय सन्तोषप्रद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें।
