Punjab News : राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 144वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 519 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई एक निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.
भगोड़े समेत अन्य कार्रवाई में 7 पीओ गिरफ्तार
144वें दिन पुलिस टीमों ने छह हथियारों सहित 249 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 36,630 हो गई है.
इसके अतिरिक्त 101 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 9 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 7 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया.
एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन से दे सकते हैं सूचना
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं.
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 469वें दिन भी जारी रखते हुए 109 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 356 ग्राम हेरोइन, 11 किलोग्राम भुक्की, 713 नशीली गोलियां और 19,470 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही केवल 469 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 68,115 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 10 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने तथा पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया है.
ये भी पढ़ें- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








