
27 अक्टूबर से रांची में होने वाली से एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप की तैयारियों को देखने के लिए सीएम हेमंत अचानक एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पहुंचे थे। रविवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगामी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप होगी।
ये भी पढ़ें: झारखंड में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट: बारिश अभी नहीं थमेगी, रांची से सिमडेगा तक अलर्ट