Advertisement

झारखंड में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट: बारिश अभी नहीं थमेगी, रांची से सिमडेगा तक अलर्ट

झारखंड में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट: बारिश अभी नहीं थमेगी, रांची से सिमडेगा तक अलर्ट

झारखंड में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट: बारिश अभी नहीं थमेगी, रांची से सिमडेगा तक अलर्ट

Share
Advertisement

झारखंड में 1 जून से 30 सितंबर तक मानसून की बेरुखी के बीच अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में होने वाली अच्छी बारिश से किसान खुश हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग हर जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इस दौरान, उत्तर पूर्वी और आसपास के मध्य क्षेत्रों में कुछ जगह भारी बारिश भी हुई। बोकारो जिले के तेनुघाट में सबसे अधिक 113 मिलीमीटर बारिश हुई।

Advertisement

जानें कहां कितनी हुई बारिश

वहीं नावाडीह में 93.4, चास में 88.2, बोकारो में 85.5, और चंद्रपुरा में 75.5 मिलीमीटर बारिश हुई। गोमिया में 74.8, चंदनकियारी में 64.4, जामताड़ा में 52.6, रामगढ़ में 51.2, गोविंदपुर में 49.8, चंदवा में 49, मसानजोर में 46.6, नारायणपुर में 45.4 मिलीमीटर बारिश हुई। नामकुम में 45.2, सिकटिया में 42.8, बांसकुरिया में 41.8, लोहरदगा में 39.5, साहेबगंज में 38.5, रांची में 30, रामगढ़ में 28.5 और डुमरी में 27.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट


2 अक्टूबर को मौसम विभाग ने लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में भी भारी वर्षा हो सकती है। 3 अक्टूबर को भी राज्य का अधिकांश हिस्सा बारिश से प्रभावित होगा। 4 अक्टूबर को गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश हो सकती है। इस समय रांची और आसपास के इलाकों में बादल रहेंगे। तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। 7 अक्टूबर तक बारिश होने की उम्मीद है।

रांची में बारिश से जलजमाव और विद्युत आपूर्ति प्रभावित

पिछले 24 घंटे में रांची में हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हुआ। उच्चतम तापमान भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिर गया था। 2 अक्टूबर को भी कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान है। साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।

ये भी पढ़ें: डेंगू की दस्तक हो सकती है घातक, जानें सावधानी, बचाव और हैल्दी डाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *