Jharkhand: एक हादसे ने ली 5 लोगों की जान, दिल्ली से झारखंड जा रहा था पूरा परिवार

Jharkhand: दिल्ली में रहने वाला एक परिवार शुक्रवार देर शाम झारखंड के पलामू जाने के लिए घर से निकाल गया। रात करीब एक बजे गौतम बुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटना हुई। उसमें आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग घटनास्थल पर मर गए, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की पूरी जानकारी
राजधानी दिल्ली के कालिंदीकुंज थाना क्षेत्र में स्थित मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार को एक भयंकर सड़क हादसे ने मार डाला। इसमें परिवार के चार सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार के तीन बच्चे भी गंभीर घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है।
दरअसल, परिवार के सभी लोग दिल्ली से झारखंड के पलीमू जाने के लिए निकल गये थे। रास्ते में रात करीब एक बजे गौतम बुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार आठ लोग सवार थे, घटना के बाद आठ लोगों में से पांच लोग घटनास्थल पर ही मर गए, जबकि तीन लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है।
हादसे के बाद से मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी में दुःख का मालम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोग दुख प्रकट कर रहे हैं। हादसे में मरने वाले लोग पड़ोसियों से मिलकर घर से निकले थे। लोगों को कुछ ही घंटे बाद हादसे की सूचना मिली, जिससे वे आश्चर्यचकित हो गए।
मरने वाले सदस्यों की जानकारी
पड़ोसियों ने बताया कि ये परिवार झारखंड के पलामू स्थित एक श्राद्ध कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था। हादसे में उपेंद्र बैठा (38 साल), विजेंद्र बैठा (36 साल) और उनकी पत्नी कांति देवी (30 साल), बेटी ज्योति (12 साल) और कार चालक सुरेश (45 साल) की मौत हुई है. वहीं उपेंद्र का बेटा सूरज (16 साल) और विजेंद्र के दो बेटे आयुष (8 साल) और आर्यन (10 साल) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।