BiharDelhi NCRराज्यराष्ट्रीय

IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव की दायर याचिका पर दिल्ली HC का नोटिस, CBI से भी मांगा जवाब

IRCTC Scam : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़ी एक अहम और बड़ी खबर सामने आई है। कथित आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मामले में लालू यादव द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से भी जवाब मांगा है और कहा है कि जवाब पेश करने के बाद ही कोर्ट आगे की सुनवाई करेगी।

लालू यादव का दावा

दरअसल, लालू यादव ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को गलत बताते हुए दावा किया कि उनके खिलाफ आरोप बिना ठोस सबूत के लगाए गए हैं। उनके अनुसार, कोर्ट के इस फैसले से उनका नाम दागदार हुआ है और वह इसे चुनौती देने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं।

यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे। आईआरसीटीसी के टेंडर और होटलों के संचालन से जुड़ी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सीबीआई ने जांच के बाद आरोपपत्र दाखिल किया था।

आगे की सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी, जब सीबीआई और लालू यादव दोनों की दलीलें सुनी जाएंगी। इस सुनवाई के बाद अदालत मामले पर अगला फैसला लेगी। पूरे मामले पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की निगाहें लगी हुई हैं।

ये भी पढ़ें – PM मोदी ने ममता बनर्जी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button