बड़ी ख़बरराजनीतिराज्य

Devendra Fadnavis आज शाम 7 बजे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे

Maharashtra Breaking News: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ अब महाराष्ट्र के सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें आज शाम 7 बजे देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ बीते कई दिनों से चल रहे महाराष्ट्र में सियासी संग्राम का अब अंत होता दिख रहा है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार आज फडणवीस के साथ 2 लोग ही शपथ लेने वाले है। खबरों के अनुसार आज केवल देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ही शपथ लेंगे। बता दें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने मंगलवार देर रात ठाकरे सरकार को बहुमत परीक्षण के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के सीएम पद से उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा, फेसबुक संबोधन में किया ऐलान

एकनाथ शिंदे होंगे डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम का अब अंत होने जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा कर दिया है। इसी के साथ शिवसेना से सभी बागी विधायकों ने बीजेपी का अब दामन थाम लिया है। वहीं आज राजभवन में देवेंद्र फडणवीस सीएम और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ की तैयारीयों को लेकर राजभवन में तैयारी तेज हो गई है। जिसके बाद आज शाम 7 बजे से महाराष्ट्र में अब फडणवीस सरकार आ जाएगी। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने शपथ में कुल 10 लोगों को ही आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट को लेकर सुप्रीम फैसले पर सस्पेंस, कोर्ट में सुनवाई जारी

Related Articles

Back to top button