Biharबड़ी ख़बरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक, पीएम मोदी बिहार के चंपारण से कर सकते हैं चुनावी अभियान की शुरुआत

New Delhi : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ती जा रही है। विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद बीजेपी अब ‘मिशन 24’ के लिए जुट गई है। बीजेपी के सभी दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। पीएम मोदी भी अब चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को बिहार के बेतिया शहर के रमन मैदान में एक रैली को संबोधित करके चंपारण से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत कर सकते हैं।

पीएम मोदी देंगे बिहार को करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी बिहार को कई करोड़ों की सौगात भी देंगे। वे बिहार में विभिन्न सड़कों और केंद्रीय योजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास कर सकते हैं। जनता को दी जाने वाली यह सौगात लोकसभा में काफी कामगार साबित हो सकती है।

पहली बार JDU के बिना चुनाव लड़ेगी BJP

बता दें कि 2014 के बाद ये पहली बार होगा जब भाजपा जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बिना चुनाव लड़ेगी। इससे पहले भाजपा ने 2 चुनाव JDU के साथ मिलकर लड़े थे। JDU भाजपा का सबसे पुराना सहयोगी दल था, लेकिन अब JDU ‘इंडिया’ में शामिल हो चुका है।

बिहार में इस बार भाजपा को जीत जरूरी!

बता दें कि, बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में NDA को 39 सीटों पर जीत मिली थी। तब नीतीश कुमार की JDU भाजपा के साथ थी। नीतीश के NDA से अलग होने के बाद भाजपा के पास 17 और JDU के पास 16 सीटें हैं। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी लोजपा के पास 6 सीटें हैं। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। जबकि RJD के पास एक भी सीट नहीं है। ऐसे में बिहार में सभी 40 सीटों पर जीत भाजपा के लिए बहुत अहम है। अगर भाजपा जरा भी चूकती है तो बिहार से भाजपा हाथ धो बैठेगी।

यह भी पढ़ें – भारत-ब्रिटेन रक्षा उद्योग संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से लंदन जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Related Articles

Back to top button