Ram Mandir: कड़ाके की ठंड में 2000 KM पैदल चलकर,अयोध्या आ रहे हैं ‘बापू’

Ram Mandir: कड़ाके की ठंड में 2000 KM पैदल चलकर,अयोध्या आ रहे हैं 'बापू'

Ram Mandir: कड़ाके की ठंड में 2000 KM पैदल चलकर,अयोध्या आ रहे हैं 'बापू'

Share

Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश में लोगों में उत्साह भरा हुआ है। और रामलला के लिए बन रहे राम मंदिर निर्माण में कुछ न कुछ योग्यदान देना चाहते है। वहीं  राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए लोग कोने-कोने से अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे ही एक राम भक्त हैं मुर्तना, जो कर्नाटक से गांधी जी के गेटअप में राम नगरी के लिए निकल पड़े हैं। बता दें, कि उनके हाथों में लाठी, कमर में घड़ी और आंखों पर गांधी जी जैसा चश्मा है। और वो बदन पर बापू की तरह ही धोती भी लपेटे  हुए हैं। मुर्तना का एक ही टारगेट है 22 जनवरी से पहले अयोध्या पहुंचना।

 2000 किलोमीटर की पैदल यात्रा 

गौरतलब है कि 50 वर्षीय मुर्तना कर्नाटक के रहने वाले हैं। इनके उम्र के इस पड़ाव में भी उनका जज्बा किसी नौजवान से कम नहीं है। क्योंकि वो 2000 किलोमीटर की दूरी तय कर  रहे हैं। और अभी वो प्रयागराज पहुंचे हैं, जहां हाथ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। और इस ठंड में भी उनके बदन पर महज धोती है। अब उनकी अयोध्या की दूरी 170 किलोमीटर बची है, जिसको यह तीन से चार दिन में पूरी कर लेंगे।

12 दिसंबर को कर्नाटक से शुरू की थी पदयात्रा

बता दें कि मुर्तना की की शादी हो चुकी है। उनकी एक बेटी है, जो पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया की 12 दिसंबर को कर्नाटक से अपनी पदयात्रा शुरू की थी। और 12 जनवरी को यह अयोध्या पहुंचेंगे, जहां पर उनकी यात्रा समाप्त होगी।

हालांकि, मुर्तना ने कहा कि उनके पास जीतने वस्त्र हैं वो पर्याप्त हैं। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता उनको प्रयागराज में आश्रय दिया।  राम मंदिर सनातन धर्म के लिए मंदिर से ज्यादा एक प्रेम भाव है जिसे शब्दों मे बया करना आसान नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/other-states/shiv-sena-mla-disqualification-case-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar