आड़े नहीं आई महजब की दीवार, हिंदू-मुस्लिम साथ मनाते छठ का त्योहार

Hindu-Muslim Celebrate together

Hindu-Muslim Celebrate together

Share

Hindu-Muslim Celebrate together: जब आप स्वयं ही किसी अच्छे कार्य को करने के लिए प्रेरित हों तो आस्था की दीवार आड़े नहीं आती। उस पर भी यदि कुछ अच्छा करने से कुछ अच्छा हो जाए तो और भी अच्छा लगता है। मन स्वयं ही ऐसे कार्य की ओर खिंचा चला जाता है। ऐसे में नजारा मोहक हो जाता है जब हिंदू-मुस्लिम एक साथ किसी त्योहार को मानते हैं। ऐसा नजारा आपको समस्तीपुर जिले में सरायरंजन प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग गांव में देखने को मिलेगा। यहां हिंदू-मुस्लिम परिवार एक साथ छठ का त्योहार मनाते हैं।

Hindu-Muslim Celebrate together: सालों से चली आ रही परंपरा

यहां मुस्लिम परिवार छठ का व्रत भी करते हैं और भगवान भास्कर को अर्घ्य भी देते हैं। ये परंपरा सालों से चली आ रही है। बताया जाता है कि गांव में तकरीबन 2000 मुस्लिम हैं। इनमें से 15 परिवार छठ करते हैं। छठ के प्रति उनकी आस्था है। बताया जाता है कि तकरीबन 100 वर्ष पूर्व यहां पर दो से तीन मुस्लिम परिवारों ने छठ व्रत करना शुरू किया था। आज इनकी संख्या बढ़कर 15 हो चुकी है।

Hindu-Muslim Celebrate together: काम एक जैसा तो बढ़ गई नजदीकियां

यहां हिंदुओं में ततमा जाति और मुस्लिम में धुनिया बुनकर हैं। काम एक जैसा है तो नजदीकियां बढ़ीं एक दूसरे को और एक दूसरे के पर्वों को अच्छे से जाना जो आस्था भी बढ़ने लगी। यहीं से शुरू हुआ छठ व्रत करने का सिलसिला। इसके बाद कुछ परिवारों की मन्नत पूरी हुई तो आस्था से जुड़ाव और बढ़ गया।

Hindu-Muslim Celebrate together: नातिन हुई स्वस्थ्य तो आस्था हुई प्रबल

खुदैया खातून और अजमत बानो छठ मनाती हैं। वहीं छठ व्रत करने वाली फौजिया खातून ने बताया कि 17 साल पहले की बात है। उनकी नातिन बीमार पड़ गई। हर जगह इलाज कराया लेकिन फायदा नहीं हुआ। इस हिंदू महिलाओं ने बताया कि छठी मैय्या बड़ी सच्ची हैं। जो मन से मांगों मिल जाता है। इसके बाद पूरी आस्था से छठ व्रत रखा। मैय्या ने सुन ली। नातिन ठीक हो गई। इसके बाद तो आस्था प्रबल हो गई।

मुजफ्फरपुर में प्रशासन की अनूठी पहल

मुजफ्फरपुर प्रशासन ने छठ के दौरान घाटों पर आने वाले छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का निर्णय लिया है। प्रशासन के इस पहल की हर ओर तारीफ है।

ये भी पढ़ें: Chhath puja के दौरान चल रही स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी तारीख, 10 दिन और अधिक चलेगी स्पेशल ट्रेन