Uttar Pradeshराजनीतिराज्य

आंदोलन की आड़ में टिकैत का सियासी प्लान, ओवैसी को बताया बीजेपी का ‘चचाजान’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले अब्बा जान शब्द का इस्तेमाल किया था, लेकिन अब किसान नेता राकेश टिकैत ने AIMIM  प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को BJP का चचा जान कहा है।

राकेश टिकैत ने बागपत में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में बीजेपी के चचा जान (असदुद्दीन ओवैसी) आ गए हैं।

टिकैत ने कहा कि ये(बीजेपी) का सहारा लेंगे। इन पर उनका आशीर्वाद है। वो गाली देंगे ये मुकदमा दर्ज नहीं करेंगे। वो केवल किसानों को बर्बाद करेंगे। ये टीम A और टीम B हैं। आपको इनके प्लान को समझने की जरूरत है।

दरअसल 13 सितंबर को कुशीनगर में एक रैली को संबोधन करते हुए पहले की सरकारों पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। योगी ने अपनी सरकारी कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा था कि बीजेपी ने राज्य के प्रत्येक गरीब को घर-घर राशन और शौचालय मुहैया कराया।

योगी ने कहा, क्या ये राशन 2017 से पहले मिलता था। क्योंकि उससे पहले तो ये राशन अब्बाजान हज़म कर जाया करते थे। ये राशन पहले कभी नेपाल पहुंच जाता था तो कभी बांग्लादेश। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि अब गरीबों का राशन कोई नहीं निगल सकेगा, जो राशन निगलेगा, वो जेल जाएगा।

इस बयान के बाद से ही यूपी में राजनीति गरमाई हुई है और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चालू है।

Related Articles

Back to top button