Uttar Pradeshराजनीतिराज्य

UP Polls: वे ‘जिन्ना’ के उपासक, हम ‘सरदार पटेल’ के पुजारी- CM योगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में राजनीति एक बार फिर से जिन्ना और पाकिस्तान के चारों तरफ घूमती हुई दिखाई दे रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिन्ना और पाकिस्तान को लेकर एक बार फिर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, वे ‘जिन्ना’ के उपासक है, हम ‘सरदार पटेल’ के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है, हम माँ भारती पर जान न्योछावर करते हैं।

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ट्वीट कर के एक बार फिर से अखिलेश यादव पर हमला किया है। यूपी चुनावों में लगातार बीजेपी की ओर से कई दफा जिन्ना और पाकिस्तान का जिक्र किया जा रहा है।

जिसको लेकर भाजपा और सपा एक दूसरे के ऊपर हिन्दू-मुसलमान और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते रहे हैं। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि हिन्दूस्तान का असल दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है। जिसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर अखिलेश को पाकिस्तान इतना ही प्यारा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button