BIHAR: शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों की घिनौनी हरकत, गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़।
बिहार के भागलपुर स्थित संत जोसेफ स्कूल में दो शिक्षकों ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भागलपुर के सेंट जोसेफ स्कूल का है। यहां स्कूल के दो खेल शिक्षकों ने एक छात्रा को विद्यालय परिसर के एक कमरे में बुलाया। इसके बाद दोनों शिक्षक उससे छेड़खानी करने लगे। छात्रा किसी तरह वहां से बच निकलीं। इसके बाद छात्रा घर चली गई और घर में किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।
छात्रा की सहेली ने निभाई अहम भूमिका
छात्रा की सहेली ने छात्रा की मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने एसएसपी आनंद कुमार से शिकायत की। घटना में जांच कर रहे सिटी डीएसपी स्कूल प्रधानाचार्य से मिले और उन्हें घटना की जानकारी दी। जब जानकारी कालेज प्रधानाचार्य को हुई तो उन्होंने दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया। कॉलेज की ओर से पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए गए। इन फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खेल शिक्षक मुकेश कुमार और प्रिंस यादव ने पुलिस पूछताछ में अपराध भी स्वीकार कर लिया है। मामले में ललमटिया थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें:जनता से बचने को बॉडीगार्ड रखते हैं नेताः प्रशांत किशोर