Ranchi Road Accident: भीषण सड़क हादसे ने ले ली 4 की जान

Ranchi Road Accident
Ranchi Road Accident: झारखंड स्थित रांची से सड़क दुर्घटना Ranchi Road Accident की दुखद ख़बर सामने आई है। दरअसल, अक तेज रफ्तार कार के बिजली के खंभे में टकराने के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
कैसे हुआ यह हादसा
घटना देर रात करीब डेढ़ बजे रांची शहर के सदर थाना क्षेत्र में बूटी चौक और डुमरदगा की है। जहां एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार था कि बिजली का खंभा तीन टुकड़ों में बंट गया। इस हादसे में कार में सवार चार युवक बुरी तरह घायल हो गए।
पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: Deoband News: ‘इंशाअल्लाह बहुत जल्द दूसरा पुलवामा भी होगा…’,सोशल मीडिया पर छात्र ने दी धमकी
मृतकों में सभी की उम्र 30 साल
सदर पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार एक्सीडेंट में घायल हुए सभी युवकों को ‘राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस’ (रिम्स) ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने कहा, ‘‘सभी की उम्र करीब 30 साल थी।’’ उन्होंने बताया कि ये सभी रांची के बारियातु बस्ती के रहने वाले थे।
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK