बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

MP: शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने 99 साल की उम्र में ली अपनी अंतिम सांस

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का मध्यप्रदेश के नरसिंगपुर में निधन हो गया है। शंकराचार्य स्वरूपानंद द्वारिका पीठ के शंकराचार्य थे।स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म 2 सितम्बर 1924 को मध्य प्रदेश राज्य के सिवनी जिले में जबलपुर के पास दिघोरी गांव में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता धनपति उपाध्याय और मां गिरिजा देवी थी।

माता-पिता ने इनका नाम पोथीराम उपाध्याय रखा था। नौ वर्ष की उम्र में उन्होंने घर छोड़ कर धर्म यात्रायें प्रारम्भ कर दी थीं। इस दौरान वह काशी पहुंचे और यहां उन्होंने ब्रह्मलीन श्री स्वामी करपात्री महाराज वेद-वेदांग, शास्त्रों की शिक्षा ली। यह वह समय था जब भारत को अंग्रेजों से मुक्त करवाने की लड़ाई चल रही थी।

Related Articles

Back to top button