धर्म

Lalbaugcha Raja : जानें क्या है इस साल की गणेश चतुर्थी का आकर्षण केंन्द्र

Lalbaugcha Raja : गणपति बप्पा का सबसे मशहूर रूप है लालबागचा राजा। हर साल गणपति उत्सव में लाखों भक्त बप्पा के दर्शन के लिए लालबाग जाते हैं। गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र में इसका अलग ही महत्व है। खासकर मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं।

गणेश चतुर्थी का त्योहार 7 सितंबर से मनाना शुरू किया जाएगा। हर साल मूर्ति निर्माण का डिजाइन में बदलाव किए जाते है।इस साल की गणेश चतुर्थी के लालबागचा राजा की तरफ सभी का ध्यान केंद्रित करने वाला उनका मुकुट है। यह मुकुट सोनो से बना है और इसकी लागत इतनी है कि कोई भी नज़रअंदाज नहीं कर सकता है।

मुकुट की लागत

इस साल लालबागचा राजा की थीम छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक पर आधारित है। बप्पा मरून रंग की पोशाक में विराजमान हैं और उनके सिर पर एक शानदार मुकुट है। यह मुकुट 20 किलो सोने से बना है, जो कि रिलायंस फाउंडेशन द्वारा अर्पित किया गया है। जिसमें हीरे और अन्य कीमती पत्थर जड़े गए हैं। इस मुकुट में 16 करोड़ रुपये की लागत लगी है।

लालबागचा राजा को नवसच गणपति भी कहा जाता है। इनसे जुड़ी एक मान्यता है कि यहां आकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि साल दर साल भक्तों की आस्था और भीड़ बढ़ती ही जा रही है।

गणपति विसर्जन

लालबागचा राजा का विसर्जन भी बड़े धूम-धाम से किया जाता है। यह पूरे देश का सबसे लंबा चलने वाला विसर्जन समारोह होता है। दसवें दिन की सुबह 10 बजे से शुरू होता है और अगले दिन तक चलता है। भक्त ढोल-नगाड़ों और बप्पा के जयकारों के साथ उन्हें विदा करते हैं।

यह भी पढ़ें : http://Dream Interpretation : सपने में देखी बिल्ली तो खुलेगा भाग्य या होगा जीवन बर्बाद, जानें इसका स्वप्नशास्त्र

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button