Jharkhand

Jharkhand: JNFF के चौथे संस्करण का आगाज, बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी भी होंगी शामिल

झारखंड में राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का चौथा संस्करण का आगाज हो चुका है। श्रीनाथ विश्वविद्यालय व करीम सिटी कॉलेज में फिल्मों का प्रदर्शन होगा और बिष्टुपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में फिल्मों का भव्य प्रसारण किया जाएगा। असमा इंडिया, श्रीनाथ विश्वविद्यालय, करीम सिटी कॉलेज और आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज आदित्यपुर में आप अपना आईडी प्रूफ दिखाकर प्रवेश ले सकते हैं।

दो पार्ट में दिखाई जाएंगी फिल्में

जमशेदपुर में 1 नवंबर से 7 नवंबर तक झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की चौथी संस्करण की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकिनी भी इसमें शामिल होंगी। महोत्सव में मुख्य रूप से 1 से 6 नवंबर तक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। 1 से 2 नवंबर को श्रीनाथ विश्वविद्यालय व करीम सिटी कॉलेज में फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा और 3 से 6 नवंबर तक फिल्मों का भव्य प्रसारण माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में किया जाएगा।

आईडी प्रूफ दिखाकर कर सकते हैं प्रवेश

राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अध्यक्ष राजू मित्रा और अध्यक्ष संजय उदय सत्पथी ने बताया कि वहां प्रवेश निःशुल्क है। आप आदित्यपुर के असमा इंडिया, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, करीम सिटी कॉलेज और आरबीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में अपना आईडी प्रूफ दिखाकर प्रवेश ले सकते हैं। इस उत्सव में लगभग सत्तर फिल्मों का प्रदर्शन होगा। आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर इस सात दिन को खास बना सकते हैं।

7 नवंबर को अवार्ड नाइट का आयोजन

7 नवंबर 2023 को झारखंड के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अवार्ड नाइट एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। झॉलीवुड कलाकारों और बॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस मंदाकिनी का भव्य स्वागत किया जाएगा। झारखंड राज्य के पद्मश्री मुकुंद नायक का भी यहां स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न फिल्म श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। मंदाकिनी और पद्मश्री मुकुंद नायक, संरक्षक और प्रायोजक, पुरस्कार विजेताओं को देंगे। यह भी महत्वपूर्ण है कि कलापूर्ण झारखंड के माटी में कई सालों से योगदान देने वाले लोगों को झारखंड सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

ये भा पढ़ें- प्रेम का प्रतीक करवा चौथ, महिलाओं की खुशी के लिए यहां लग रही है फ्री में मेहंदी

Related Articles

Back to top button