वायरल

इजरायल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में जोरदार धमाके, अमेरिका ने भी लिया हिस्सा

Military Strike : इजरायल और ईरान के बीच तनाव अचानक चरम पर पहुँच गया है. इजरायल ने ईरान में बड़े पैमाने पर हमला किया है, जिसके चलते तेहरान और अन्य शहरों में कई धमाके सुने गए. इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने देशभर में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल लागू कर दिया है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इजरायली वायुसेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों और संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाया है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया और ईरानी टीवी चैनलों ने भी तेहरान में धमाकों की पुष्टि की है.

इलाकों में सायरन बजाए

इजरायल ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कई इलाकों में सायरन बजाए. IDF फ्रंट कमांड ने लोगों से अपने नजदीकी सुरक्षित शेल्टर की पहचान करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है. रक्षा मंत्री ने कहा, “इजरायल ने अपने राज्य और नागरिकों को खतरे से बचाने के लिए ईरान पर प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू की है. ईरान की ओर से मिसाइल हमले की आशंका गंभीर है.”

अधिकारियों ने सतर्क रहने की अपील की

हमले की पुष्टि होते ही पूरे इजरायल में सायरन बजने लगे. IDF Home Front Command ने मोबाइल पर अलर्ट भेजा, जिसमें नागरिकों को नजदीकी सुरक्षित शेल्टर में रहने, घरों के पास बने रहने और गैर‑जरूरी यात्रा से बचने की हिदायत दी गई है. स्थिति तेजी से बदल रही है और अधिकारियों ने सतर्क रहने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy : केजरीवाल कट्टर ईमानदार, मोदी-शाह ने रचा षड्यंत्र, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button