केंद्रीय कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि

Share

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल जल्द उनके डीए में वृद्धि होने वाली है। उन्हें महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि की घोषणा की जा सकती है।

जिसके बाद कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते बढ़कर 46 फीसद हो जाएंगे।केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई से ही महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मिलेगा।

वर्तमान में उनके महंगाई भत्ते 42 फ़ीसदी हैं। सरकार की घोषणा और आदेश पत्र जारी होने के साथ ही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 46 फीसद हो जाएंगे।