
Dream Interpretation : व्यक्ति द्वारा देखे जाने वाले सभी सपनों का अपना ही मतलब होता है। लोग अक्सर बिल्ली को कुछ बुरा होने का संकेत समझते हैं। ऐसे में क्या हो अगर आपको सपने में बिल्ली दिखे ? बिल्ली को सपने में देखना कभी-कभी डराने वाला हो सकता है। लेकिन इसके विपरीत स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में बिल्ली देखना शुभ होता है। सपने में बिल्ली देखने वाले व्यक्ति को जल्द ही धन लाभ होता है या उसकी किस्मत चमक जाती है।
सपने में बिल्ली को देखने का अर्थ
लोग सपने में अलग अलग रूप में बिल्ली देखते हैं। उन सभी का अपना एक अलग अर्थ होता है। बिल्ली को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। आइए जानते हैं कि सपने में किस रूप में बिल्ली को देखने का क्या अर्थ होता है।
बिल्ली का बच्चा
सपने में बिल्ली को उसके बच्चे के साथ देखना शुभ माना जाता है। इस से यह संकेत मिलता है कि आपके पास जल्द ही धन आने वाला है। या आपका रुका हुआ धन मिल सकता है।
बिल्ली को बचाना
यदि आप सपने में बिल्ली को बचा रहे हैं तो आपकी जिंदगी बदलने वाली है। आपका बुरा वक्त खत्म होने वाला है और अच्छे दिन की शुरूआत होने वाली है।
सफेद बिल्ली
अगर आप सपने में सफेद बिल्ली देखते हैं तो यह लक्ष्मी जी के आगमन का संकेत हो सकता है। आपको अचानक ही कहीं से धन लाभ हो सकता है।
कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई
सपने में कुत्ते-बिल्ली को लड़ता देखने का अर्थ है कि आपके दुश्मन से आपका सामना हो सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आप लोगों पर सोच-समझ कर ही भरोसा करें।
दो बिल्लियों की लड़ाई
आप यदि सपने में दो बिल्लियों को लड़ते देखते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ऐसा सपना देखना अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपका बुरा वक्त शुरु होने वाला है।
यह भी पढ़ें:http://Jyotish Shastra : जानें अपना आज का राशिफल, कुछ खास बातों का रखें ध्यान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप