Bihar Political Crises: विपक्ष में खलबली, नीतीश को बताया ‘गिरगिट’ और ‘कूड़ा’

Bihar Political Crises: kharge, jairam ramesh and rohini slams nitish kumar for resigning in hind
Share

Bihar Political Crises: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज बिहार में बड़ा उलटफेर किया है। नीतीश ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं नीतीश ने ये भी कहा कि वे बीजेपी और HAM के साथ नए गठबंधन में शामिल होंगे। बता दें कि कुछ महीने पहले ही बना विपक्ष का महागठबंधन नीतीश कुमार पर आस टिकाए हुए था। लेकिन आज नीतीश कुमार ने फिर अपनी आदत से मजबूर होकर पल्टी मार दी है। नीतीश कुमार ने RJD और महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है।

Bihar Political Crises: तेजस्वी ने पहले ही दिया था हिंट

कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने नीतीश के साथ छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजश्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया। उन्होंने नीतीश पर ‘आया राम गया राम’ का तंज कसते हुए कहा कि ऐसा देश में होता रहता है।

जयराम रमेश ने नीतीश को बताया गिरगिट

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Jairam Ramesh) भी नीतीश कुमार पर भड़के। उऩ्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल “एक्स” पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘बार-बार राजनीतिक साझेदार बदलने वाले नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस विश्वासघात के विशेषज्ञ और उन्हें इशारों पर नचाने वालों को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी। बिलकुल साफ़ है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रधानमंत्री और भाजपा घबराए हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए यह राजनीतिक ड्रामा रचा गया है।‘

रोहिणी आचार्य ने नीतीश को बताया कूड़ा

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने नीतीश को ‘कूड़ा’ बताते हुए तंज कसा कि आज फिर कूड़ा कूड़ेदानी में चला गया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक। रोहिणी ने नीतीश को गिरगिट कुमार कहते हुए तंज कसा कि ऐसी विचाधारा वाले व्यक्ति के साथ रहना बेकार है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: जानिए हालिया राजनीति की पल-पल की अपडेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप