Arjun Bijlani : टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अर्जुन बिजलानी के परिवार में नए साल पर मातम छा गया। उनके ससुर राकेश चंद्र स्वामी का गुरुवार को निधन हो गया है। ससुर के निधन के बाद वह बेहद भावुक नजर आए।
जानकारी के मुताबिक अर्जुन के ससुर राकेश चंद्र स्वामी को 29 दिसंबर 2025 को ब्रेन स्ट्रोक हुआ। जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 1 जनवरी को इलाज के दौरान उन्होनें दम तोड़ दिया। अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी पिता के निधन से शोक में हैं।
मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार
अर्जुन और नेहा दुबई में एक साथ न्यू ईयर वेकेशन मना रहे थे, इस दौरान उन्हें राकेश चंद्र स्वामी के ब्रेन स्ट्रोक होने की खबर मिली। जिसके बाद दोनों फौरन मुंबई लौट आए। मुंबई में ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिस दौरान बिजलानी अपने ससुर को कंधा देते नजर आए। ससुर की मौत के बाद उनकी पत्नी नेहा का रो-रोल कर बुरा हाल है।
अर्जुन बिजलानी ने किए हिट शोज़
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल हैं। 20 मई 2013 में दोनों की शादी हुई। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई। टीवी इंडस्ट्री में अर्जुन बिजलानी का करियर काफी सफल रहा है। उन्होनें कार्तिका, लेफ्ट राइट लेफ्ट, मिले जब हम तुम, नागिन, इश्क में मरजावां जैसे कई हिट शोज़ किए।
ये भी पढ़ें- पंजाब में जीरो-टॉलरेंस नीति का असर, 4 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









