धर्म

शेषनाग के अलावा और किन नाग देवताओं की होती है पूजा, जानिए

इस साल 21 अगस्त 2023 को नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। कई स्थानों पर नाग पंचमी को गुड़िया पर्व के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि इस पावन दिन नाग देवता और भोलेनाथ की पूजा की जाती है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाया जाता है। नाग देवता शिवजी के अत्यंत प्रिय भक्त माने जाते हैं, इसलिए नाग पंचमी के दिन सांपों की पूजा करने से शिवजी की अपार कृपा प्राप्त होती है। वहीं कहा जाता है कि इस दिन पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है साथ ही कालसर्प दोषों से भी छुटकारा मिलता है।

शेषनाग

शेषनाग भगवान विष्णु के अत्यंत प्रिय भक्त और सेवक माने जाते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, शेष नाग के फन पर ही पृथ्वी टिकी हुई है।

नाग वासुकि

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, नागराज वासुकि भगवान भोलेनाथ के परम भक्त थे। समुद्र मंथन के समय नाग वासुकी का रस्सी के रूप में उपयोग किया गया था। समुद्र मंथन के दौरान नागराज वासुकी बुरी तरह घायल हो गए थे, तब शिवजी ने उनकी भक्ती को देखकर उन्हें अपने गले में स्थान दिया।

शंख नाग

शंख नाग को सबसे ज्यादा बुद्धिमान माना जाता है। नाग पंचमी के दिन इनकी पूजा करने व्यक्ति को बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

कुलिग नाग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुलिक नाग ब्राह्मण कुल के माने जाते हैं।  कुलिक नाग की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

तक्षक नाग

मान्यताओं के मुताबिक, पाताल लोक के 8 प्रमुख नागों में से एक है। इन्हें सर्पराज भी कहा जाता है। तक्षक नाग की पूजा और रुद्राभिषेक करने से सर्प दंश के दोष से छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें:

Related Articles

Back to top button