Jharkhand

बंगाल और बिहार के बाद अब झारखंड में भी हिंसा, रेलवे ब्रिज जाम, पढ़िए पूरी खबर

बंगाल और बिहार के बाद झारखंड में भी रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई। झारखंड के जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में शुक्रवार (31 मार्च) को पथराव हो गया। बता दें कि जुगसलाई इलाके में रामनवमी का जुलूस निकल रहा था। कुछ लोगों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस का विरोध किया। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव कर दिया। बताते चलें कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान बंगाल के हावड़ा, बिहार के सासाराम, गुजरात के वडोदरा में भी हिंसा हुई है।

रामनवमी के जुलूस को रोकने के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बाटा चौक में हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव कर दिया। उन्होंने रेलवे फाटक के ऊपर रेलवे ब्रिज को भी जाम कर दिया। लोग सड़कों पर उतरकर टायर जलाने लगे। बता दें कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। डीएम समेत पुलिस के बड़े आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

बंगाल और बिहार में भी हुई हिंसा

बंगाल में दो जगहों पर हिंसा के मामले सामने आए हैं। पहला मामला हावड़ा के शिबपुर से और दूसरा डालखोला से, इन दोनों जगहों पर रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान जमकर पथराव और आगजनी हुई। लोगों ने दर्जनों वाहनों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया। कई जगहों पर देखा गया कि लोग छत से पथराव कर रहे हैं। आगजनी और पथराव के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

रामनवमी के जुलूस के दौरान बिहार के सासाराम में भी हिंसा हुई थी। बिहार के सासाराम और नालंदा में जुलूस के दौरान दो समुदाय आपस में भीड़ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। उपद्रवियों ने कई वाहनों और दुकानों में आग लगा दी। उपद्रवियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए।

ये भी पढ़ें: मथुरा में रामनवमी पर मस्जिद से सटी दुकानों पर फहराया भगवा, अब होगी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button