Biharराजनीतिराज्य

Bihar: 23 फरवरी को हजारों की संख्या में जुटेंगे हम पार्टी कार्यकर्ता, जानिए क्यों…

Mahasamellan of HAM Party: पटना में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार ने दी। उन्होने कहा कि 23 फरवरी को ‘बापू ज्ञान’ में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में किया जाएगा।

तैयारी समिति ने की बैठक

उन्होंने बताया कि इस कार्यकर्ता महासम्मेलन में पूरे बिहार से लगभग 10 से 12 हजार कार्यकर्ताओं के आने की सम्भावना है। इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को तैयारी समिति की बैठक की गई। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु कार्य दिए गए।

बैठक में तमाम पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में प्रफुल्ल चन्द्रा, श्याम सुन्दर शरण, डॉ धरम सिंह, कमाल परवेज, बिहार प्रदेश प्रभारी राजन सिद्दिकी, प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार, रत्नेश पटेल, रामबिलास प्रसाद, अनिल कुमार रजक, अनिल यादव, भीम सिंह, आकाश कुमार, रविन्द्र शास्त्री, शकील हाशमी, सुनीता अशोक, राजेश कुमार, द्वारिका पासवान, रणविजय कुमार, श्रवण कुमार उर्फ टिंकु कुमार, गिरधारी सिंह, राजीव रंजन, राजीव नयन सिंह उर्फ बलमा बिहारी, संजय मॉंझी, प्रभा पासवान, रूक्मिणी, कुमारी लवकुश उर्फ बिहारी आदि उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार उर्फ टिकु कुमार ने दी।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: गोपाल मंडल ने कर दी पार्टी से रिजाइन देने की बात, जानिए क्यों…?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button