Biharराजनीतिराज्य

Bihar news:  कर्पूरी ठाकुर की जयंती को भव्य बनाने के लिए आरएलजेडी का मंथन

RLJD Meeting: रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में रविवार को पार्टी नेताओं की बैठक हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया की पार्टी आगामी 6, 7 एवं 8 जनवरी 2024 को बिहार के सभी 38 जिलों में जिला स्तरीय बैठक करेगी। इसमें 23 जनवरी को प्रस्तावित जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

RLJD Meeting: 15 नेताओं की टीम बनाई

पार्टी ने अपने 15 वरिष्ठ नेताओं की टीम की घोषणा की है, जो क्षेत्रीय प्रभारी के रूप में जिला प्रभारी व जिला अध्यक्षों के साथ बैठक में शामिल रहेंगे। इसके अंतर्गत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा पटना व अरवल जिला में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता शम्भुनाथ सिन्हा जहानाबाद व गया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल खगड़िया, मुंगेर व नवादा, राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता दरभंगा एवं मधुबनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौधरी मधेपुरा, सहरसा व सुपौल, सुभाष चंद्रवंशी शेखपुरा, लखीसराय व जमुई के क्षेत्रीय प्रभारी के रूप में जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की देख-रेख में बैठक कराना सुनिचित करेंगे।

सुभाष संभालेंगे सिवान, छपरा और गोपालगंज की कमान

इसी तरह अजय कुशवाहा कैमूर, भोजपुर व नालंदा, चंदन बागची पूर्णिया, अररिया व किशनगंज, सुभाष सिंह कुशवाहा सिवान, छपरा व गोपलगंज, डॉ. जंग बहादुर सिंह औरंगाबाद, बक्सर व रोहतास, प्रशांत पंकज वैशाली, ब्रजेंद्र कुमार पप्पू समस्तीपुर व बेगुसराय, राम पुकार सिन्हा शिवहर व सीतामढ़ी, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण व पश्चिम चंपारण, हिमाशु पटेल भागलपुर कटिहार व बांका के क्षेत्रीय प्रभारी बनाए गए हैं। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने दी।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: चिराग के सहयोगी हुलास पांडेय की बढ़ेंगी मुश्किलें!, चर्चित ब्रह्मेश्वर हात्याकांड में हैं आरोपी

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button