अपनी ऑटोबायोग्राफी की पब्लिशिंग ISRO चीफ सोमनाथ ने रोकी, पूर्व चीफ K. Sivan पर खुलासा

Share

शनिवार 4 नवंबर को आईएसओ प्रमुख एस सोमनाथ ने घोषणा की कि वे अपनी ऑटोबायोग्राफी (आत्मकथा) ‘निलावु कुडिचा सिम्हंगल’ (शेर जो चांदनी निगल गए) की पब्लिशिंग वापस ले रहे हैं।

ऑनमनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बुक में सोमनाथ ने जिक्र किया था कि उनका प्रमोशन भारतीय स्पेस एजेंसी के पूर्व चीफ के सिवन ने रोका था। वे नहीं चाहते थे कि मैं संस्था का चीफ बनूं। इस पर विवाद शुरू हो गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोमनाथ ने अपनी किताब में चंद्रयान-2 की नाकामी का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि चंद्रयान-2 जल्दबाजी के कारण फेल हुआ था। मिशन से पहले किए जाने वाले सभी टेस्ट नहीं हुए थे।

शनिवार 4 नवंबर को सोमनाथ ने इस विषय पर PTI से बातचीत की। उनका कहना था कि मैंने किताब में अपनी ISRO प्रमुख बनने तक की यात्रा बताई है। हर व्यक्ति एक संस्था में सर्वोच्च पद पर जाने के दौरान कई चुनौतियों का सामना करता है। मेरे सामने भी ऐसी ही समस्याएं आईं।

उनका कहना था कि मैंने अपने जीवन में आए कठिनाइयों पर लिखा है। किसी व्यक्ति के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की है। मैं किसी के खिलाफ नहीं हूँ। चंद्रयान-3 मिशन, जिसका उद्घाटन एस. सोमनाथ ने किया था, पूरी तरह कामयाब रहा।

चंद्रयान-2 के असफल होने पर पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई थी

सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-2 फेल होने की घोषणा के दौरान हुई गलतियों को छिपाया गया था। लैंडिंग के समय कम्युनिकेशन सिस्टम खराब हो गया था, इसलिए स्पष्ट था कि क्रैश होगा। लेकिन पूर्व प्रमुख ने सच्चाई बताने के बजाय कहा कि लैंडर से संपर्क नहीं किया जा सकता।

सोमनाथ ने कहा कि मिशन के दौरान होने वाली हर घटना को उसी तरह से बताना चाहिए था। लोगों को सच बताना चाहिए। इससे संस्थान पारदर्शी होता है। इसलिए पुस्तक में चंद्रयान-2 की असफलता का उल्लेख है।

मोदी के स्वागत दल से उनका बहिष्कार

सोमनाथ ने अपनी किताब में दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ISRO पहुंचे थे जिस दिन चंद्रयान-2 चंद्रमा पर उतरने वाला था। मैं उनके स्वागत दल से भी दूर था।

वहीं, इस मामले में सिवन ने कहा कि मैं ISRO प्रमुख सोमनाथ की ऑटोबायोग्राफी में मेरे बारे में क्या लिखा है, मैंने नहीं देखा। मैं इसे नहीं जानता। यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: अगले पांच सालों तक 80 करोड़ गरीबों को मिलेगा मुफ्त राशन, PM मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घोषणा की

अन्य खबरें