Jharkhand

निरसा में बायो-मेट्रिक प्रणाली का उद्घाटन, DVC मैथन प्रोजेक्ट हेड अंजनी कुमार दुबे ने काटा फीता

झारखंड के निरसा में डी वी सी अनुबंधित श्रमिकों के लिए संयंत्र तक सुगम पहुंचाने की सुविधा की दिशा में एक पहल के रूप में बायो-मेट्रिक प्रणाली का उद्घाटन किया गया है। डी वी सी मैथन प्रोजेक्ट हेड अंजनी कुमार दुबे ने फ़ीता काटकर किया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक एवं नोडल ऑफिसर तापस राय ने किया। परियोजना प्रधान ने बताया कि अभी इसे ट्रायल के लिए लगाया गया है। पूरी तरह से त्रुटिहीन करने के बाद इसे पूर्ण रूप से लागू कर दिया जायेगा।

फिलहाल अभी दुर्गापुर एवं मेजिया में लगाया गया है। इसके लगने से कैजुअल मजदूरों के भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह से सरल एवं पारदर्शी हो जाएगी। इसमें मजदूरों का आर्थिक शोषण बंद हो जाएगा। उनके कार्य के हिसाब से उन्हें पूर्ण भुगतान प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button