Gujarat: पूर्व DGP श्रीकुमार की याचिका पर गुजरात सरकार को हाई कोर्ट का नोटिस

Gujrat: पूर्व DGP श्रीकुमार की याचिका पर गुजरात सरकार को हाई कोर्ट का नोटिस
गुजरात हाई कोर्ट ने पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर बी श्रीकुमार की याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। श्रीकुमार को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड और पूर्व आइपीएस अधिकारी संजीव भट्ट के साथ 2002 के दंगों के मामलों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित गुजरात सरकार के अधिकारियों को फंसाने के इरादे से जालसाजी और झूठे सबूत गढ़ने के आरोप में शहर की अपराध शाखा ने जून 2022 में गिरफ्तार किया था।
गुजरात हाई कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर बी श्रीकुमार की याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। डीजीपी ने 2002 के दंगों के मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए सुबूत गढ़ने से संबंधित एक मामले में आरोपमुक्त करने की मांग की है। जस्टिस हसमुख सुथार ने राज्य सरकार और मामले के जांच अधिकारी को 26 सितंबर को नोटिस जारी किया।
जून 2022 में हुई थी गिरफ्तारी
श्रीकुमार को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड और पूर्व आइपीएस अधिकारी संजीव भट्ट के साथ 2002 के दंगों के मामलों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित गुजरात सरकार के अधिकारियों को फंसाने के इरादे से जालसाजी और झूठे सबूत गढ़ने के आरोप में शहर की अपराध शाखा ने जून 2022 में गिरफ्तार किया था सीतलवाड के साथ श्रीकुमार नियमित जमानत पर हैं। जून में उनकी आरोपमुक्ति याचिका खारिज करने के सत्र न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया है।