
कोलकाता का दक्षिण 24 परगना जिला बदलापुर बन गया है। बंगाल में हुए पंचायत चुनाव बाद भी हिंसा और खून खराबा अभी तक नहीं रुका है। पंचायत चुनाव के नामांकन के दिन से दक्षिण 24 परगना जिले के इलाके में राजनीतिक हिंसा चरम पर है। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़, कैनिंग, बसंती और बिष्णुपुर जैसे इलाकों में हिंसा का खूनी खेल लगातार है। जिले में मतगणना समाप्त हो गई है बावज़ूद इसके अभी भी इन इलाकों में हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि दक्षिण 24 परगना में एक दिन में हिंसा के कारण तीन और लोगों की जान चली गई। तीनों मृतक तृणमूल कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं।
दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके में ISF और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों बीच पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल शुरू होने के साथ ही हिंसक झड़प चल रही हैं और चुनाव परिणाम के बाद तक अभी भी यह जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैनिंग में धारदार हथियार से तृणमूल बूथ अध्यक्ष नांटू गाजी पर हमला किया गया था, हमले में नांटू गाजी गंभीर रूप से घायल हो गया था। आज सुबह नांटू गाजी की मौत हो गई. इसका आरोप आईएसएफ के समर्थकों पर लगा है। इलाके में दखल में दखल के लिए लड़ाई चल रही है।
रात से ही कैनिंग थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर गयी। कैनिंग थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आईएसएफ समर्थक इलाके में बम फेंक रहे थे। इस बमबारी का विरोध करने वाले TMC कार्यकर्तायों पर हमला किया गया।
वहीं दूसरी ओर इलाके पर किसका कब्जा होगा। इसे लेकर दो बदमाश आपस में भिड़ गए और जमकर गोलीबारी और बमबारी की घटना हुई है। इसमें तृणमूल कांग्रेस समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीरेन मंडल और प्रणब उर्फ बेताल मंडल मिलकर इलाके में दहशत फैलते हैं। बेताल उर्फ प्रणब मंडल अपने भाई प्रलय मंडल से नाराज होकर उसे हटाना चाहता था। और इसके लिए ही बीरेन मंडल और उसके लोगों ने प्रलय मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी।
तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि प्रलय मंडल उनके समर्थक थे। प्रणब मंडल ने बताया कि उन्होंने 2021 में तृणमूल कांग्रेस के लिए काम किया था, पर अब बीरेन मंडल बीजेपी के लिए काम करने से नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने अपने भाई प्रलय मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी।
बता दें कि घर लौटते समय रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने आकर प्रलय मंडल को घेर लिया था. इसके बाद कई राउंड फायरिंग की गयी। प्रलय मौके पर ही गिर गया। उन्हें अमतला अस्पताल ले जाया गया.जहां उसकी डॉक्टर्स ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
पंचायत चुनाव के एक दिन पहले घर लौटने के समय में टीएमसी कार्यकर्ता शेख मुस्लिम हमले में घायल हो गये थे। घायल शेख मुस्लिम को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार की सुबह शेख मुस्लिम की भी मौत हो गई।
दक्षिण 24 परगना का बासंती का इलाका भी हिंसा की आग में जल रहा है। एक टीएमसी कार्यकर्ता को निशाना बनाकर फायरिंग की घटना हुई है। घायल तृणमूल कार्यकर्ता का नाम शमीम सरदार है. गंभीर चोट के कारण कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। घटना शुक्रवार रात बासंती के भरतगढ़ इलाके में हुई।
ये भी पढ़ें: CM गहलोत आज 2642 किमी सड़क कार्यों का करेंगे शिलान्यास, 1528 करोड़ में होगा निर्माण