बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में इस अंदाज में पहुंची मलाइका, बहन अंशुला और खुशी भी हुई शामिल

बॉयफेंड की बर्थडे पार्टी में इस अंदाज में पहुंची मलाइका

बॉयफेंड की बर्थडे पार्टी में इस अंदाज में पहुंची मलाइका

Share

25 जून को एक्टर अर्जुन कपूर ने अपना प्री बर्थडे सेलीब्रेट किया। उन्होंने अपने बर्थडे पर घर पर ही पार्टी रखी थी। जिसमें मलाइका अरोड़ा, अंशुला कपूर,खुशी कपूर सहित अन्य लोग पहुंचे थे। बॉलीवुड एक्टर 26 जून को 38 साल के हो गए हैं। बीती रात उन्होंने अपने घर पर ही अपनी लेडीलव, बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बर्थडे सेलीब्रेट किया।

बर्थडे पर सिंपल लुक में नजर आये अर्जुन

अपने बर्थडे पर अर्जुन कपूर सिंपल लुक में नजर आए। अर्जुन ने ब्लैक हाफ स्लीव शर्ट के साथ  बैगी वाइट टैंक टी कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक पैंट्स,स्नीकर्स और चेन पहना था। पैपराजी ने उन्हें घर के सामने ही क्लिक किया था।

ब़ॉडीकॉन मैक्सी ड्रेस में पहुंची मलाइका

हर बार की तरह इस बार भी मलाइका ने अपने फैशन सेंस से फैंस को नाराज नहीं किया। अर्जुन के बर्थडे पर वह प्रिंटेड ब़ॉडीकॉन मैक्सी ड्रेस में पंहुची थी। उन्होंने स्लीवलेस राउंड नेक का ड्रेस पहना था। जिसमें ग्रे, रेड और यलो प्रिंट थे। जिसके साथ उन्होंने हाई हील बूट्स पहने थे।

बहन अंशुला बॉयफ्रेंड के साथ हुई स्पॉट

अर्जुन की बहन अंशुला पीली कैजुअल ड्रेस में बर्थडे पार्टी में हुई शामिल। जिसके साथ उन्होंने फ्लैट सैंडल्स, बैग़ हूप और ईयररिंग्स पहने थे।इस मौके पर बहन अंशुला अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ पार्टी में पहुंची थी। बता दें कि पिछले कुछ समय से अंशुला अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अंशुला ने 5 अक्टूबर 2022 को रोहन के साथ फोटो शेयर कर अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था। उन्होंने लिखा था – ट्विनिंग एंड विनिंग।

ऐसे हुई थी मलाइका अर्जुन के रिश्ते की शुरुआत

बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका से मिलने के लिए अर्जुन अक्सर उनके घर जाया करते थे। मलाइका के घर जाते समय कई बार अर्जुन को पैपराजी ने स्पॉट किया था। जिस कारण दोनों के रिलेशन ने खूब जोर पकड़ा था। दोनों एक साथ पार्टी में जाते थे,लेकिन साथ नजर नहीं आते थे। पहली बार मलाइका और अर्जुन के रिश्ते पर मुहर तब लगी, जब एक फैशन शो में अर्जुन और मलाइका साथ पहुंचे थे। इतना ही नहीं दोनों फ्रंट सीट पर भी बैठे थे। मलाइका और अर्जुन को अक्सर कपूर फैमिली की पार्टीज में भी साथ देखा गया था।

ये भी पढ़े: शाहरुख की फैन जुड़वा बच्चों के नाम रखेंगी जवान और पठान, एसआरके बोले – प्लीज कुछ और बेहतर..