मनोरंजन

दिलजीत ने तिरंगे के अपमान के आरोपों पर ट्रोल्स को लताड़ा

दिलजीत दोसांझ Coachella कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले पहले इंडियन आर्टिस्ट हैं। लेकिन दिलजीत की एक वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया है।

दिलजीत पर कुछ यूजर्स ने तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया था। इस पर एक्टर ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। वीडियो में दिलजीत तिरंगा लिए एक लड़की की तरफ इशारा करते हुए कुछ कहते हैं।

ट्रोल्स का आरोप था कि दिलजीत अपमान कर रहे हैं। दोसांझ ने जवाब दिया, “मैंने कहा था ये लड़की मेरे देश का झंडा लेकर चल रही है। मेरे सभी पंजाबी भाइयों और बहनों के लिए। ये मेरे देश के लिए है। नकारात्मकता से दूर रहें। म्यूजिक सबका है। पंजाबी नहीं आती तो गूगल कर लिया करो।”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रदांजलि दी

Related Articles

Back to top button