Supreme Court Reprimand : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार यानी आज, नेटफ्लिक्स और फिल्ममेकर नीरज पांडे से ‘घूसखोर पंडित’ टाइटल पर सफाई मांगी और उनसे कहा कि वे कोर्ट को बताएं कि वे इसे नया नाम देने का प्रस्ताव कर रहे हैं, कोर्ट ने बिना लाग-लपेट की बता की. कोर्ट ने कहा कि ऐसे नाम अक्सर पब्लिसिटी के लिए चुने जाते हैं ताकि विवाद हो. यह टिप्पणी सुनवाई के दौरान आई, जब बेंच ने कुछ ही घंटों में साफ जवाब देने की बात कहीं.
जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की बेंच ने ‘घूसखोर पंडत’ के निर्माता को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा-किसी भी वर्ग को अपमानित करना गलत है. समाज में पहले से ही इतनी दरार है. आप इसे बढ़ावा मत दीजिए. कोर्ट ने नोटिस जारी किया और कहा आपने नाम बदलने की बात कही है, हमें बताइए कि नाम क्या रखने जा रहे हैं? यह भी बताइए कि आपकी फिल्म में किसी वर्ग के बारे में कोई आपत्तिजनक बात है या नहीं?
अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी
जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की बेंच ने ‘घूसखोर पंडित’ के निर्माता को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी वर्ग को अपमानित करना गलत है. बेंच ने चेतावनी दी कि समाज में पहले ही इतनी दरार है और इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए. कोर्ट ने निर्माता को एक नोटिस जारी किया और पूछा कि उन्होंने नाम बदलने की बात कही है, तो नया नाम क्या होगा. साथ ही, यह भी स्पष्ट करने के लिए कहा कि फिल्म में किसी वर्ग के बारे में कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं है. इस मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी.
नेटफ्लिक्स नाम बदलने को तैयार
बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ की रिलीज और स्ट्रीमिंग पर रोक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की. याचिका में कहा गया कि फिल्म का टाइटल और कंटेंट बदनाम करने वाला और आपत्तिजनक है. सुनवाई में नेटफ्लिक्स ने बताया कि मेकर्स नाम बदलने को तैयार हैं और सभी प्रमोशनल मटीरियल पहले ही हटा दिया गया है. इसके बाद, कोर्ट ने मामला सुलझा लिया.
घूसखोर पंडित’ याचिका खारिज
कोर्ट ने कहा कि दायर याचिका पर अब आगे कोई ऑर्डर देने की जरूरत नहीं है. नेटफ्लिक्स और मेकर्स फिल्म का नाम बदलने पर सहमत हो गए. इसी आधार पर कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडित’ की रिलीज रोकने वाली याचिका को खारिज कर दिया.
याचिकाकर्ता का कहना था कि टाइटल हिंदू पुजारियों और एक समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है और सामाजिक-सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ है, उन्होंने फिल्म की रिलीज और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी.
ये भी पढ़ें- थाईलैंड में ताबड़तोड़ फायरिंग, 22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत, डे-केयर सेंटर में बड़ा हमला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








