Punjab News : राज्य में चल रहे ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के 172वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 661 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने की निर्णायक मुहिम 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.
13 भगोड़े अपराधी भी पकड़े गए
अभियान के 172वें दिन पुलिस टीमों ने 417 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 46,774 हो गई है.
इसके अतिरिक्त, 348 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान पुलिस ने 13 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया.
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों एवं गैंगस्टरों के संबंध में गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी साझा कर सकते हैं.
987 ग्राम हेरोइन बरामद
इस दौरान पंजाब पुलिस ने नशों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 497वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 126 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 987 ग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम भुक्की, 1,477 नशीली गोलियां तथा 3,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.
इसके साथ ही, पिछले 497 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 73,302 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 10 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने एवं पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें- राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









