बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

‘अन्य आरोपियों की तरह मैं भी समान न्याय का हकदार’ दिल्ली दंगे मामले में सलीम मलिक ने दायर की जमानत याचिका

Delhi Riots Conspiracy : सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश करने के मामले में पहले 5 आरोपियों को जमानत देने के बाद एक अन्य आरोपी ने भी नई जमानत याचिका दायर की है. आरोपी का कहना है कि उस पर भी उन्हीं आरोपों का मामला है और वह समान न्याय का हकदार है.

जानकारी के मुताबिक, सलीम मलिक उर्फ मुन्ना ने जमानत याचिका दायर की है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी के सामने दायर याचिका में तर्क दिया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने इसी तरह के मामलों में पहले अन्य आरोपियों को जमानत दी थी और इस मामले में उनकी स्थिति भी समान है. बता दें कि वह CAA/NRC विरोधी बैठक के 11 कथित आयोजकों और वक्ताओं में से एक हैं. अदालत ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक साजिश के तहत आरोप तय किए हैं.

CAA/NRC विरोधी बैठक के 11 आयोजक

याचिका में कहा गया है कि मलिक के खिलाफ मामला केवल चांद बाग विरोध स्थल पर हुई बैठकों में उनके स्थानीय स्तर के भाग लेने तक सीमित है. वह सह-आरोपी सलीम खान के समान स्थिति में हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी को जमानत दी थी. कथित आयोजकों में मोहम्मद सलीम खान, सलीम मलिक, मोहम्मद जलालुद्दीन उर्फ गुड्डू भाई, शाहनवाज, फुरकान, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद यूनुस, अतहर खान, तबस्सुम, मोहम्मद अयाज और उनके भाई खालिद शामिल थे.

8 जनवरी को याचिका पर होगी सुनवाई

अदालत ने सलीम मलिक की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 8 जनवरी की तारीख तय की है. मलिक पर आरोप है कि उसने 24 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक कार शोरूम में आगजनी की थी. याचिका में तर्क दिया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने पिछले जमानत आदेश में कहा था कि जिन आरोपियों को जमानत दी गई है, उनका व्यवहार मुख्य रूप से दूसरों द्वारा कथित निर्देशों से प्रभावित होता है.

जमानत याचिका में कहा गया है कि सलीम मलिक की स्थिति भी अन्य आरोपियों के समान है. उनके खिलाफ कोई ऐसा सबूत नहीं है जो यह साबित करता हो कि उन्होंने बड़ी साजिश रची या ऐसा कोई कदम उठाया जिससे तनाव फैलाने वाली स्थिति पैदा हुई.

ये भी पढ़ें – पहले पत्नी फिर दो मासूम को मारी गोली, खुद भी किया सुसाइड, फिरोजपुर में सनसनीखेज वारदात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button