रांची: फ्लाइट में अचानक बिगड़ी 6 माह की बच्ची की तबियत, इलाज के लिए जा रही थी दिल्ली

Share

रांची: रविवार को झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट में एक अजीब घटना हुई। लेकिन फ्लाइट पर मौजूद डॉक्टर की सूझबूझ ने उस हालात को आसानी से हल कर लिया गया। IAS अधिकारी नितिन कुलकर्णी   ने सुझ-बुझ से किया समस्या का सामाधान।

30,000 फीट की ऊंचाई पर थी फ्लाइट

दरअसल, छह महीने के बच्चे की तबीयत रांची-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में रविवार को अचानक खराब हो गई। बच्ची अपने अभिभावकों के साथ इलाज के लिए दिल्ली जा रही थी। रविवार को इंडिगो फ्लाइट रांची से दिल्ली जा रही थी। फ्लाइट 30,000 फीट की ऊंचाई पर थी। तभी क्रू मेंबर ने बताया कि छह महीने के बच्चे की तबियत अचानक से खराब हो गई है। उसने कहा की यदि फ्लाइट पर कोई चिकित्सक है तो वह तुरंत संपर्क करें। ऐसे में राज्य के राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी भी फ्लाइट पर सफर कर रहे थे। अनाउंसमेंट के बाद वह तुरंत बच्ची के पास गए। बच्ची की जांच की और समस्या को समझने का प्रयास किया।

कैसे ठीक हुई बच्ची

फ्लाइट में मौजूद IAS अधिकारी नितिन कुलकर्णी तत्काल बच्ची के पास पहुंचे और उन्होंने जांच की तो पता चला कि बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। फिर उन्होंने फ्लाइट में ही मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बच्ची को ट्रीट किया और बच्ची की मां से बात किया। बच्ची की मां के पास कुछ जरूरी दवाइयां थी जिसकी मदद से स्थिति को काबू में किया गया। कुछ ही देर में बच्ची नॉर्मल हो गई। जानकारी के मुताबिक बच्ची हजारीबाग की रहने वाली है और अपने माता-पिता के साथ दिल्ली अपना इलाज कराने जा रही थी। बच्ची को सांस की बीमारी है, जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा है।

ये भी पढ़े-झारखंड: झमाझम बारिश से लोग हुए परेशान, ऑरेंज अलर्ट जारी