Madhya Pradesh

MP News: बागेश्वर धाम में आज 121 जोड़े लेंगे 7 फेरे, सीएम शिवराज होंगे शामिल

महाशिवरात्रि पर शनिवार को बागेश्वर धाम में 121 निर्धन कन्याओं का विवाह होने जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में यह सामूहिक विवाह होगा। सीएम श्योपुर के कूनो से सीधे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। यहां से वे खजुराहो के लिए रवाना होंगे।

आपको बता दें कि इस सामूहिक विवाह में उन गरीब कन्याओं के हाथ पीले करवाए जा रहे हैं, जिनके माता-पिता या दोनों में से कोई एक अब इस दुनिया में नहीं है या फिर परिवार में कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है या कोई और गंभीर समस्या है। पिछले चार साल से ऐसे आयोजन हो रहे हैं। इस बार सबसे अधिक 550 आवेदन आए हैं, इसलिए घर-घर जाकर सबसे जरूरतमंद कन्याओं का चयन किया गया है।

बेटी की उम्र 18 साल से अधिक हो। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। कच्चा मकान है। कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित है। पिता या परिवार गंभीर बीमारी से पीड़ित है। किसी प्रकार की अपंगता है। काम कर पाने में असमर्थ है। कन्या के माता या पिता का निधन हो गया हो या अब इस दुनिया में दोनों नहीं हों। ऐसी स्थिति में शादी वाले आवेदन मान्य मान्य हुए हैं।

आपको बता दें कि बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह के आयोजन की शुरुआत 2019 में 17 कन्याओं के विवाह से हुई थी। 2020 और 2021 में 21-21 कन्याओं का विवाह किया था।

Related Articles

Back to top button