MP: ‘अपन तो उमंग के कायल है…’- आदिवासी CM बनाने की मांग पर नरोत्तम मिश्रा

Share

MP: ‘मध्य प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सियासत तेज हो गई है रविवार को धार के एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के आदिवासी सीएम बनाए जाने की मांग की थी  जिसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अपन तो उमंग के कायल है। कमलनाथ जी को जवाब देना चाहिए। 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अपन तो उमंग के कायल है। सही बात कहना और ठोके कहना। ऐसी ही बात सरकार में रहने के समय कही थी कि परदे के पीछे से दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे है। उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया दिग्विजय सिंह है।

शराब माफिया, खनिज माफिया दिग्विजय सिंह है। सबसे बड़ा कोई भ्रष्ट कोई है तो दिग्विजय सिंह है। आश्चर्य यह है कि उनकी बात का आज तक दिग्विजय सिंह ने खंडन नहीं किया। आज फिर उन्होंने आदिवासी मुख्यमंत्री बनना चाहिए। कमलनाथ जी को जवाब देना चाहिए। उनकी पार्टी के नेता है।

आदिवासियों की कांग्रेस ने उपेक्षा की है। आज वह झाबुआ जा रहे है। कांग्रेस ने जिस प्रकार से बुआ जी जमुना जी की उपेक्षा की है। शिवभान सिंह सोलंकी और दलबीर सिंह की आपने उपेक्षा की है। अब उमंग सिंघार कह रहे है। यह जगजाहीर है कि आप उनके विरोधी है। 

कमलनाथ घोषणा ही करते रहे 

पुलिस के साप्ताहिक अवकाश पर नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि काम ऐसे किया जाता है। कमलनाथ घोषणा ही करते रहे और भाजपा ने पुलिस को अवकाश दे दिया। पुलिस के जवान अब अवकाश में जाने लगे है। कमलनाथ जी को तो उनके तत्कालीन राष्ट्रीय नेता ने समय दिया था, लेकिन उन्होंने घोषणा करने के अलावा कुछ नहीं किया। काम तो ऐसे किया जाता है कि शिवराज जी ने घोषणा की और आदेश निकल गया। पुलिस कर्मी साप्ताहिक अवकाश पर चले गए। 

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: सावन के पांचवें सोमवार पर क्या है महाकालेश्वर मंदिर में खास, जानिए