Bhopal: 308 साल बाद इस्लाम नगर का नाम बदलेगा, राजपूत राजा के नाम पर होगा नाम

Bhopal
Share

Madhya Pradesh: राजधानी भोपाल से 14 किमी दूर इस्लाम नगर (Islam nagar) गांव का नाम बदलकर जगदीशपुर (Jagdishpur) होगा। केंद्र सरकार ने हरी झंडी दिखाकर नाम बदलने की मंजूरी दे दी है। इस गांव की ऐतिहासिक विरासत को देखने दुरदराज़ से कांफी मात्रा में लोग आते है। 11वी शताब्दी के परमार राजपूत कालीन मंदिर (kalin mandir) के पत्थर और मुर्तिया आज भी इस गांव को प्रमाणित करती है। आपको बता दें कि इस्लाम नगर को जगदीशपुर करने की प्रक्रिया 30 सालों से चली आ रही है। केंद्र सरकार ने अब जाकर नाम बदलने को लेकर स्वीकृती दी है।

कैसे हुआ था इस्लाम नगर नाम

परमार शासको के बाद यह क्षेत्र मंडला-जबलपुर (Jabalpur) के गोंड शासक राजा संग्राम शाह के अधिन था। उसके बाद देवड़ा राजपूतों ने इस क्षेत्र में अपना आधिपत्य जमा लिया। सन् 1715 में मोहम्मद खान (Mohammad Khan) ने जगदीशपुर पर आक्रमण कर दिया। लेकिन जब उसे सफलता नहीं मिली, तो उसने छल और षड़यंत्र का सहारा लिया।

मोहम्मद खान ने राजपूतों को दोस्ती के बहाने रात्रि भोज पर बेस नदी के किनारे बुलाया। तभी उसने भोजन कर रहे मेहमानों के तम्बू की रस्सियां कटवा दी, और सभी राजपूतों को हलाल करवा दिया। बताया जाता है कि उस समय इतना खून बहा था कि, पूरी नदी का रंग लाल हो गया था। कहा जाता है तब से इस नदी का नाम भी हलाली नदी पड़ गया। इसके बाद मोहम्मद खान ने जगदिशपुर का नाम बदलकर इस्लाम नगर कर दिया था।

इस्लानाम नगर में हो चुकी कइ फिल्मों की शुटिंग

इस गांव में बॉलीवुड की हस्तिया भी फिल्मों के शुटिंग के लिए आती है। भूमी पेडनेकर की फिल्म दुर्गामति भी इसी जगह शुट हुई है। फिल्म के पोस्टर में भी भूमी को गोंड महल के सामने बैठाया गया है।