Punjabराज्य

सीए फाइनल में ऑल इंडिया टॉपर बने नूर सिंगला को विधानसभा स्पीकर ने दी बधाई

Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पटियाला निवासी नूर सिंगला और उनके माता-पिता को प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान (एआईआर-1) प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी.

इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि नूर सिंगला ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली पेशेवर परीक्षाओं में से एक सीए फाइनल परीक्षा में 600 में से 499 अंक (83.17 प्रतिशत) प्राप्त कर पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है. नूर ने समर्पण, लगन और कठोर परिश्रम का एक नया मानदंड स्थापित किया है.

युवाओं की प्रेरणा बनी नूर सिंगला

स्पीकर ने कहा, “नूर सिंगला की यह ऐतिहासिक सफलता उन हजारों पंजाबी युवाओं, विशेषकर छोटे शहरों के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो पेशेवर जगत में बड़ा नाम बनाने का सपना देखते हैं,” उन्होंने नूर के माता-पिता और शिक्षकों के अटूट सहयोग, त्याग और मार्गदर्शन की भी सराहना की, जिसने इस शैक्षणिक यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

स्पीकर संधवां ने नूर सिंगला को उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि देश के वित्तीय क्षेत्र में पेशेवर उत्कृष्टता और सेवा के एक सफल सफर की शुभ शुरुआत साबित होगी.

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 को मिला A सर्टिफिकेट, शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म 19 जून को होगी रिलीज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button