मनोरंजन

Akanksha Dubey का मौत से पहले का वीडियो “मेरी मौत के लिए समर सिंह जिम्मेदार”

Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो बिलख- बिलख कर रोते हुए अपनी हत्या की आंशका जता रही है। साथ ही कह रही है उनके साथ अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह होगा। बता दें पुलिस समर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। सामने आया वीडियो आकांक्षा की मौत से जुड़े केस में अहम सबूत हो सकता है।

बता दें एक्ट्रेस का शव 26 मार्च को वाराणसी के होटल में मिला था।उस दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया था। लेकिन बुधवार को आंकाक्षा की मां को बेटी का एक वीडियो मिला जिसमें वो कह रही है। मुझे नही पता मैंने क्या गलती कि अब मैं इस दुनिया में नहीं रह रही।मेरी आप  लोगो से लास्ट अपील है मेरे साथ कुछ भी होता है उसका जिम्मेदार समर सिंह होगा। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी सींगर समर सिंह और उसके रिश्तेदार संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: गौरेला पेंड्रा में दर्दनाक एक्सीडेंट, 3 लोगों की मौके पर मौत  

Related Articles

Back to top button