फटाफट पढ़ें
- गोवर्धन पूजा 2025: 22 अक्टूबर, बुधवार को
- कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर पूजा का पर्व
- सुबह का शुभ मुहूर्त: 6:26–8:42 बजे
- शाम का शुभ मुहूर्त: 3:29–5:44 बजे
- पर्व में गोवर्धन महाराज और अन्नकूट की पूजा
Govardhan Puja 2025 : हिंदू धर्म में कार्तिक मास को बेहद पवित्र माना जाता है. यह पूरा महीना कई पुण्यदायी पर्वों और त्यौहारों से भरा रहता है. दीपावली के पंचमहापर्व में शामिल तीसरे त्योहार गोवर्धन पूजा इस साल 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा, लेकिन दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच इस साल एक दिन का अंतर क्यों हैं? गोवर्धन पूजा के लिए सुबह और शाम का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है? आइए जानते हैं विस्तार से.
शुक्लपक्ष प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन महाराज की पूजा की जाती है. इस साल यह तिथि 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को सायंकाल 5:54 बजे शुरू होकर अगले दिन, 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को रात्रि 8:16 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा का पावन पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
इस दिन गोवर्धन महाराज की प्रात:कालीन पूजा का शुभ समय सुबह 6:26 से लेकर 8:42 बजे तक रहेगा. यानी भक्तों के पास पूजा के लिए कुल 2 घंटे 16 मिनट समय होगा. यदि आप गोवर्धन महाराज की पूजा शाम को करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे शुभमुहूर्त दोपहर 3:29 से लेकर शाम को 5:44 बजे तक रहेगा. इस दौरान भी पूजा के लिए लगभग 2 घंटे 17 मिनट का समय मिलेगा.
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व
सनातन परंपरा में कार्तिक मास के शुक्लपक्ष को मनाए जाने वाले पर्व को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व कहा जाता है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप माने जाने वाले गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा की जाती है. मुख्य रूप से यह पर्व प्रकृति की पूजा से जुड़ा हुआ है.
मान्यता है कि इसी दिन पूर्णावतार माने जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठिका अंगुल पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर देवताओं के राजा इंद के अहंकार को दूर किया था. तब से लेकर आज तक इस दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है और इस दिन गोवर्धन पूजा के साथ उसकी परिक्रमा का भी विशेष माना गया है.
यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









