
Dhanteras : दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है और इसका खास महत्व होता है। इस साल 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
लोक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना-चांदी, गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ती, झाड़ू इत्यादि चीजें खरीदे जाते है, जिससे घर में लक्ष्मी और सुख-समृद्धि का वास होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से बचना चाहिए।
धनतेरस के दिन क्या खरीदने से बचे ?
कांच के बर्तन
धनतेरस के दिन कांच के खरीदने से बचे। इसके साथ ही कोई भी ऐसी चीजें ना खरीदें जो नाजुक होती है और आसानी से टूट जाती हैं। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर में नकारात्मक और अस्थिरता लाने वाली होती है। धनतेरस के दिन सकांच की चीजें खरीदने से घर की सुख-शांति पर गहरा प्रभाव डालती है।
लोहे के बर्तन
धनतेरस के दिन लोग बर्तन की खरीदरी करते है, लेकिन इस दिन लोहे के बर्तन या लोहे से बनी कोई भी चीज खरीदने से बचना चाहिए।
काले रंग की वस्तु
इस दिन काले रंग का कोई भी सामान खरीदनें से बचे। काले रंग का साज सिंगार, घरेलू सामान आदि खरीदने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन काले रंग की कोई भी वस्तु खरीदना अशुभ होता है।
नुकीले सामान
धनतेरस के दिन नुकीले सामान जैसे कैंची, सुंई आदि को खरीदने से बचे। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
प्लास्टिक की वस्तु
धनतेरस के दिन प्लास्टिक से बनी चीजें भी खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन प्लास्टिक से बनी चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कंगाली छा जाती हैं।
तेल
धनतेरस के दिन तेल, घी, रिफाइंड ऑयल आदि नहीं खरीदना चाहिए। दरअसल, दिवाली और धनतेरस के दिन दीपक जलाने के लिए भी तेल की जरूरत होती है। तेल और घी इत्यादि पहले से खरीदकर रख लें।
धनततेरस के दिन इस सभी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता के अनुसार, ऐसी चीजों को खरीदने से जीवन में कंगाली आती है और सफलता नहीं मिलती है।
धनतेरस के दिन क्या खरीदें ?
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, कांसा, पीतल या तांबा से बनी चीजें खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन खड़ा धनिया और झाड़ू खरीदना भी शुभ होता है। दरअसल, यह सभी वस्तुएं माता लक्ष्मी को अधिक प्रिय हैं। ऐसे में इनकी खरीदारी करने से घर परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी लोक मान्यताओं के अनुसार हैं।
यह भी पढ़े : इस साल और भी खास है धनतेरस, 100 वर्ष बाद बन रहा यह शुभ संयोग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप