MP: “मध्य प्रदेश को मदिरा-प्रदेश” बयान पर सीएम शिवराज का जवाब

CM Shivraj

CM Shivraj

Share

MP:”एक तरफ जंहा मध्य प्रदेश लगातार प्रगति में आगे बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कमलनाथ लगातार मध्य प्रदेश का अपमान करते नज़र आ रहे है। वे ये कह रहे हैं कि MP का मतलब मदिरा प्रदेश है। इसी पर सीएम शिवराज ने जवाब देते हुए कहा है कि कमलनाथ जी को शर्म आनी चाहिए ये प्रदेश की जनता का अपमान है और जनता इसको सहन नहीं करेगी.” ये बातें खजुराहो में मुख्यमंत्री ने मीडिया को सबोंधित करते हुए कही है।

सीएम शिवराज ने दिया जवाब

दरअसल खजुराहो में मीडिया को संबोधित करने के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ लगातार मध्य प्रदेश अपमान कर रहे हैं। उन्हें इस धरती से कोई लगाव नहीं है। कमलनाथ के ‘एमपी का मतलब मदिरापान प्रदेश’ वाले बयान पर सीएम ने कहा कि कमलनाथ का यह बयान मध्य प्रदेश की 8.5 करोड़ जनता का अपमान है। यह किस तरीके की भाषा है, मन में तकलीफ होती है। अगर मध्य प्रदेश की जनता के प्रति मन में सम्मान होता तो मध्य प्रदेश की परंपराओं का आदर करते होते तो मध्य प्रदेश को आप मदिरापान प्रदेश नहीं कहते।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने ये आरोप लगाया था कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एमपी को मदिरा प्रदेश बना दिया है। इस पर पलटवार करते हुए शिवराज ने कहा कि कमलनाथ झूठ बोलने के अलावा और कोई दूसरा काम नहीं करते। उनके वचन पत्र ने यह साबित कर दिया है, उनको जवाब देना चाहिए कि उन्होंने वचन पत्र की बजाय झूठ पत्र क्यों बनाया   

खजुराहो में संग्रहालय का उद्घाटन

खजुराहो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय संग्रहालय और सांस्कृतिक गांव आदिवर्त का उद्घाटन किया और कहा कि जनजातीय समुदाय की संस्कृति पूरी दुनिया में जाए, इसके लिए खजुराहो में आदिवर्त का शुभारंभ किया गया है। सीएम ने आगे कहा कि जनजातीय समाज का रहन-सहन वेश-भूषा, धर्म-संस्कृति, परम्परा, खान-पान, खेती, देवता, जीवन अलग समुदाय का प्रदर्शित किया गया है।  इसे पूरी दुनिया देखे और समझे, इस उद्देश्य से आदिवर्त शुरू किया गया है।

ये भी पढ़े: MP NEWS नई शराब नीति को लेकर कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरा