Punjab

विजिलेंस ब्यूरो इन एक्शन मोड, 10,000 रुपए रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Punjab Vigilance : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सी.आर.सी. शाखा, एस.एस.पी. कार्यालय बरनाला में तैनात वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

सेवा अवधि बढ़ाने को लेकर मांगी रिश्वत

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव दानगढ़, जिला बरनाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता पंजाब पुलिस में सहायक सब-इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत है और उसने अपनी सेवा अवधि में विस्तार (सेवा बढ़ाने) के लिए आवेदन किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह ने उसकी सेवा अवधि बढ़ाने में मदद करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

योजनाबद्ध तरीके से की कार्रवाई

हालांकि शिकायतकर्ता ने रिश्वत देकर अपना काम करवाना उचित नहीं समझा और इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो रेंज, पटियाला में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Cylinders Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, कामर्शियल सिलेंडर भी 100 से पार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button