धर्म

आज का राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

सोमवार 30 अक्टूबर को चंद्रमा का संचार मेष उपरांत वृष राशि में होने वाला है। साथ ही राहु मेष राशि से मीन और केतु तुला राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, व्यतिपात योग और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए । सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान की सराहना की जाएगी। समाज में वरिष्ठ लोगों से नए संपर्क बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य या बाहरी व्यक्ति से लाभदायक समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहेगा। स्वभाव की मनमानी के कारण परिवार में बड़ों या कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखकर आज का दिन शांति से बिताना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के घरेलू समस्याओं को सुलझाने के प्रति अधिक सचेत रहेंगे। कल की तुलना में आज वाणी और व्यवहार में नरमी रहेगी। कार्यस्थल पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। रुक-रुक कर हो रहे धन आगमन से आप संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए स्वभाव में रूखापन और वाणी में कड़वाहट झगड़े का कारण बनेगी। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण व्यवसाय कुछ समय के लिए ही गति पकड़ पाएगा, जितना हो सके इसका लाभ उठाएं। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सपॉर्ट मिलने से समय पर काम पूरा कर पाएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की स्थिति में कला और खान-पान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, खासकर कर्ज के मामलों में सतर्क रहें, अन्यथा नुकसान भी हो सकता है। मित्रों पर खर्च होगा। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा।

कन्या राशि संतान के भविष्य को लेकर भी चिंता रहेगी। दोपहर के बाद किसी महिला से या सहयोग से आर्थिक या अन्य लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से सतर्क रहें, आलस्य महंगा साबित हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के व्यापारिक कार्यों में लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा और ईश्वर दर्शन का योग है। घर में वैवाहिक मामलों की रूपरेखा बनेगी। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर धन का आगमन होगा, लेकिन आज चल रहे खर्चों के कारण बचत करना मुश्किल होगा। सेहत और धन दोनों ही मामलों को लेकर आज आप निश्चिंत रहेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए नौकरी पेशा जातकों के कार्य स्थल पर अव्यवस्था रहेगी और सहकर्मी मनमाने ढंग से काम करेंगे, जिसकी वजह से काम पूरा होने में परेशानी आ सकती है। आकस्मिक घटनाओं से मन दुखी रहेगा। आपके या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर अप्रत्याशित खर्च होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों को व्यापार में थोड़ी सी मेहनत से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं, लेकिन आलस्य और लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण सौदे खोने की भी आशंका है। साझेदारी के काम की अपेक्षा एकल व्यवसाय में लाभ अधिक होगा। पड़ोसियों के कारण परिवार में कुछ मुद्दों को लेकर बेवजह बहस हो सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करने से गर्मी और सर्दी की समस्या हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दोपहर के बाद का समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा, कार्यक्षेत्र या अन्य माध्यमों से धन या मूल्यवान वस्तुओं का लाभ होगा। लेकिन आज अनचाही यात्रा से थकान बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दोपहर के समय शुभ समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। माता पिता की मदद से आपके कई कार्य पूरे होंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। संतान के व्यवहार से आज कुछ कष्ट हो सकता है। अटका धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा और घरवालों के लिए सायंकाल के समय कुछ चीजों की खरीदारी भी करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। आप सरकारी काम टाल सकते हैं और फैसले आपके खिलाफ हो सकते हैं। आर्थिक लाभ की जगह खर्चे अधिक होंगे।

Related Articles

Back to top button