खेल

बख्तियार मालेक, शार्दुल विहान और आर्यवंश त्यागी की टीम ने जीता सिल्वर

कोरिया के चांगवान में चल रही ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की पुरुष ट्रैप टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। बख्तियार मालेक, शार्दुल विहान और आर्यवंश त्यागी की भारतीय मेंस टीम 346 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही और रजत पदक से सम्मानित की गई। इस टूर्नामेंट में भारत का यह 15वां मेडल हैं।

आशिमा की साथी प्रीति रजाक शूटऑफ से बाहर होने वाली पहली निशानेबाज रहीं। प्रीति, भाव्या और आद्या त्रिपाठी की तिकड़ी कांस्य से चूक गयी। उन्होंने टीम स्पर्धा में कुल 312 अंक बनाये जिससे चीन 314 अंक से उससे आगे रहा। अमेरिका ने स्वर्ण और इटली ने रजत पदक जीते।

Related Articles

Back to top button